RRB Group D Syllabus 2026, Exam pattern, subject-wise

RRB Group D Syllabus 2026: अगर आप RRB Group D 2026 का फॉर्म फिल किया है, तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम पूरा सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जानेंगे। CBT, PET, विषयवार सिलेबस और तैयारी के टिप्स इस लेख में विस्तार से दिए गए हैं।

RRB Group D Syllabus 2026
RRB Group D Syllabus 2026

वर्तमान में RRB Group D 2026 का एग्जाम डेट जारी नहीं किया गया है इसलिए आपके पास समय पर्याप्त है | ग्रुप डी का एग्जाम लगभग मई या जून में होने की संभावना है | सबसे पहले आपका CBT EXAM होगा अगर आप CBT पास हो जाते है तो आपको शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) देना होता है |

रेलवे में नौकरी पाने का सपना हर साल लाखों युवाओं का होता है, और RRB Group D 2026 उन सबसे बड़े अवसरों में से एक है। इस भर्ती के माध्यम से रेलवे में Level-1 के विभिन्न पदों जैसे Track Maintainer, Helper, Assistant आदि पर नियुक्ति की जाती है।

इस परीक्षा में सफल होने के लिए सबसे जरूरी है पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को समझना, क्योंकि बिना सही दिशा में तैयारी के सफलता मुश्किल हो जाती है।
इस आर्टिकल में हम आपको RRB Group D 2026 का पूरा सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया आसान भाषा में समझाएंगे। तो चलिए अच्छे से समझते हैं

RRB Group D Syllabus 2026: Overview

ParticularsDetails
OrganisationRailway Recruitment Board (RRB)
Exam NameRRB Group D (10th CBSC Level)
CategorySyllabus
SubjectsMathematics, Reasoning, General Awareness, General Science & Current Affairs
Exam ModeOnline Computer-Based Test (CBT)
Exam Duration90 Minutes
Total Questions100
Marking Scheme1 Mark for each correct answer
Negative Marking1/3 Mark deducted for each wrong answer
Selection Process1. Computer-Based Test (CBT)
2. Physical Efficiency Test (PET)
3. Document Verification & Medical
Total Vacancy22,195
Official Websiterrbcdg.gov.in

RRB Group D Syllabus 2026: Subject-wise Question Distribution

इस परीक्षा में केवल एक ही कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा, जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र को चार अलग-अलग खंडों में बाँटा गया है और इसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा।

  • हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
  • गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंकन लागू होगा, यानी हर गलत उत्तर पर ⅓ अंक काटा जाएगा।
    कुल मिलाकर, परीक्षा का पैटर्न इस तरह बनाया गया है कि यह उम्मीदवार की विज्ञान, गणित, तर्कशक्ति और सामान्य ज्ञान की समझ को परख सके |
विषय (Subject) प्रश्नों की संख्याMarks
General Science2525
Mathematics2525
Reasoning3030
General Awareness & Current Affairs2020
Total100100

Railway Group D Selection Process 2026

रेलवे ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया 2026 को आसान भाषा में समझें तो यह कई चरणों में पूरी होती है। सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होती है। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता से जुड़े होंगे। हर गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी, इसलिए तैयारी करते समय सटीकता पर ध्यान देना जरूरी है। यही परीक्षा सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि मेरिट लिस्ट इसी के अंकों के आधार पर बनेगी।


CBT में पास होने वाले उम्मीदवारों को आगे फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देना होगा। इसमें शारीरिक क्षमता की जांच की जाती है। जैसे पुरुषों को 35 किलोग्राम वजन को उठाकर 100 मीटर तक 2 मिनट में चलना होगा (बिना नीचे रखे) एक ही बार में और फिर दौड़ होगा दौड़ में पुरुषों को 1000m 4 मिनट 15 सेकंड में पूरा करना होगा महिलाओं को 20 किलोग्राम वजन को उठाकर 100 मीटर तक 2 मिनट में चलना होगा (बिना नीचे रखे) एक ही बार में और फिर दौड़ होगा दौड़ में महिलाओं को 1000m 5 मिनट 40 सेकंड में पूरा करना होगा | यह चरण इसलिए रखा गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार रेलवे की शारीरिक मांगों को पूरा कर सकते हैं |


PET पास करने के बाद आता है डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। इसमें आपके शैक्षिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाती है। यह चरण आपकी योग्यता और पात्रता को प्रमाणित करता है।


इसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल एग्जामिनेशन होता है। इसमें आंखों की रोशनी, कानों की सुनने की क्षमता और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की जाती है। रेलवे में काम करने के लिए शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है, इसलिए यह टेस्ट बहुत अहम है।


अंतिम चरण है कैरेक्टर वेरिफिकेशन, जिसे पुलिस वेरिफिकेशन भी कहा जाता है। इसमें यह देखा जाता है कि उम्मीदवार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है और वह नौकरी के लिए योग्य है।


संक्षेप में कहें तो रेलवे ग्रुप D भर्ती प्रक्रिया 2026 में सफलता पाने के लिए सबसे पहले CBT में अच्छे अंक लाना जरूरी है। उसके बाद PET, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV), मेडिकल और कैरेक्टर वेरिफिकेशन जैसे चरणों को पूरा करना होगा। इस तरह से रेलवे यह सुनिश्चित करता है कि चयनित उम्मीदवार न केवल योग्य हों बल्कि जिम्मेदार और भरोसेमंद भी हों।

RRB Group D Syllabus 2026 Subject-Wise

RRB Group D Mathematics Syllabus

Topics
Number System
Ratio and Proportions
Decimal Fractions
Percentage
Unitary Method
Time and Work
Time and Distance
HCF and LCM
Average
Profit and Loss
Mensuration (2D and 3D)
Simple and Compound Interest
Data Interpretation
Algebra
Ratio and Proportions
Square root and Cube root
Partnership

RRB Group D Reasoning Syllabus

Topics
Verbal
Coding-Decoding
Alphabet Series
Direction Sense
Ranking
Number Series
Blood Relations
Problem with Ages
Decision Making
Analogy
Non-Verbal
Mirror Images
Embedded Images
Cubes and Dice
Paper Cutting
Figure Matrix
Shape Construction
Grouping of Images
Analogy
Cubes and Dice
Water Images
Analytical Reasoning
Paper Folding
Pattern Completion
Dot Situation
Rule Detection
Image Analysis

RRB Group D Science Syllabus

PhysicsChemistryBiology
Units and MeasurementsMatterClassification of Organism
Force and Laws of MotionAtoms and MoleculesCytology
Work, Energy, and PowerClassification of the Plant KingdomGenetics
GravitationChemical Reactions and EquationsHeredity and Evolution
PressurePeriodic Classification of ElementsClassification of the Animal Kingdom
SoundChemical BondingPlant Morphology
WavesOxidation & ReductionPlant Tissue
HeatCombustion and FlamePhotosynthesis
FrictionMetals & Non-MetalsPlant Hormones
Light – Reflection and RefractionPlant Diseases
Current ElectricityEcology & Environment
MagnetismPollution
Magnetic Effects of Electric CurrentClassification of Animal Kingdom
Scientific InstrumentsAnimal Tissue
InventionsHuman Blood
Important Discoveries Relating to PhysicsOrgan & Organ System
Sources of EnergyHuman Blood and Blood Group
Human Eye
Nutrients
Natural Resources

RRB Group D Current Affairs Syllabus

Topic:-
समसामयिक मामले
भूगोल
संस्कृति और खेल
भारतीय इतिहास
अर्थशास्त्र
सामान्य राजनीति और भारत का संविधान
वैज्ञानिक अनुसंधान
सामान्य नीति

RRB Group D Qualifying Marks 2026

CBT परीक्षा में पास होने के लिए आपको न्यूनतम अंक लाना होगा तभी आप PET के लिए एलिजिबल होंगे |

CategoryQualifying Marks (%)
UR / EWS40%
OBC (NCL)30%
SC / ST30%

उम्मीद है आपको RRB Group D 2026 का पूरा सिलेबस समझ आया होगा | अगर आप इस सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी करते हैं तो आप इस एग्जाम में जरूर पास होंगे अगर आप और भी किसी COMPITITION EXAM की तैयारी करते हैं तो उसका भी सिलेबस आपको jobvani.com पर मिल जायेगा |

यदि आपको यह लेख उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें जो इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। और यदि आपके मन में कोई सवाल है, तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Leave a Reply