CSIR UGC NET June 2026: Apply Online for JRF, Eligibility, Exam Date & Last Date

CSIR UGC NET June 2026: CSIR UGC NET June 2026 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। CSIR NET Official Website पर जून 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो Junior Research Fellowship (JRF), Assistant Professor और PhD Admission के लिए पात्रता प्राप्त करना चाहते हैं।

CSIR ने UGC NET जून 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 27 मई 2026 को जारी कर दिया है। इस परीक्षा के आवेदन शुरू हो चूका है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो Junior Research Fellowship (JRF), Assistant Professor या Ph.D. Admission के लिए पात्रता प्राप्त करना चाहते हैं। यह परीक्षा खास तौर पर साइंस स्ट्रीम से पोस्टग्रेजुएशन कर चुके छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है, जो रिसर्च स्कॉलर या कॉलेज प्रोफेसर बनने का सपना देखते हैं।

CSIR UGC NET June 2026
CSIR UGC NET June 2026

इस लेख में हम आपको CSIR UGC NET June 2026 से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से जानेगें, जैसे फॉर्म कब से भरा जायेगा, आयु सीमा क्या होगी, योग्यता, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है सभी प्रक्रिया को अच्छे से समझेंगे। तो आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप सीधे आवेदन कर सकेंगे।

CSIR UGC NET June 2026: Overview

ParticularsDetails
OrganizationNational Testing Agency (NTA)
Exam NameJoint CSIR-UGC NET June 2026
PurposeJunior Research Fellowship (JRF), Assistant Professor, and Ph.D. Admission
Who Can ApplyAll Over India
Exam LevelNational Level
Application Start Date27 May 2026
Last Date to Apply19 June 2026 (up to 11:50 PM)
Last Date for Fee Payment20 June 2026 (up to 11:50 PM)
Exam Date17th & 18th July 2026
Duration of Exam3 Hours
Application ModeOnline
MediumHindi & English
Official Websitecsirnet.nta.nic.in

CSIR UGC NET June 2026: Notification Details

जो छात्र CSIR UGC NET June 2026 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस परीक्षा की आधिकारिक नोटिफिकेशन 27 मई 2026 को जारी की गई है और उसी दिन से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि यह परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

CSIR NET परीक्षा देशभर के उन छात्रों के लिए होती है जो रिसर्च और लेक्चरशिप के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। यह परीक्षा मुख्य रूप से Science Stream के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होती है। इसमें Chemical Sciences, Life Sciences, Physical Sciences, Mathematical Sciences तथा Earth Sciences जैसे विषय शामिल रहते हैं। आज के समय में रिसर्च और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए CSIR NET सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक माना जाता है। जो उम्मीदवार JRF प्राप्त कर लेते हैं उन्हें रिसर्च के दौरान हर महीने अच्छी फेलोशिप भी दी जाती है।

CSIR UGC NET June 2026 Notification Details
CSIR UGC NET June 2026 Notification Details

Also read…

Railway RRB Technician Recruitment 2026: 6565 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

Bihar Police New Vacancy 2026: 57,000 पदों पर बड़ी भर्ती, साथ में SI भी जानें पूरी जानकारी

RRB ALP Recruitment 2026 Apply Online

SSC CGL Online Form 2026: 12,256 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और पूरी जानकारी

CSIR UGC NET Exam क्या है?

CSIR UGC NET एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसे NTA आयोजित करता है। इसका उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में रिसर्च और लेक्चरशिप के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को Junior Research Fellowship (JRF) और Lectureship/Assistant Professor बनने का अवसर मिलता है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है और इसमें प्रश्न हिंदी व अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में पूछे जाते हैं।

यह परीक्षा केवल विज्ञान विषयों में आयोजित होती है, जिनमें Life Sciences, Physical Sciences, Chemical Sciences, Mathematical Sciences और Earth Sciences शामिल हैं। परीक्षा तीन भागों में होती है – Part A (General Aptitude), Part B (विषय आधारित प्रश्न) और Part C (उच्च स्तरीय रिसर्च आधारित प्रश्न)। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होते हैं। पात्रता के लिए उम्मीदवारों के पास M.Sc., B.E., B.Tech या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। JRF के लिए आयु सीमा निर्धारित है, जबकि लेक्चरशिप के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।

CSIR NET साल में दो बार आयोजित होती है – जून और दिसंबर में। इस बार की परीक्षा की आधिकारिक नोटिफिकेशन 27 मई 2026 को जारी की गई है और आवेदन प्रक्रिया उसी दिन से शुरू हो चुकी है। परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई है, जो 17 और 18 जुलाई 2026 को होगी। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो विज्ञान के क्षेत्र में रिसर्च स्कॉलर या प्रोफेसर बनना चाहते हैं। इसलिए स्टूडेंट को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें और तैयारी पर पूरा ध्यान दें।

CSIR UGC NET June 2026: Important Dates

सभी important date निचे दिया गया है आवेदन प्रक्रिया के दौरान जारी की गई तिथियों जैसे शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि और सुधार विंडो को भी ध्यान में रखना चाहिए। इन तिथियों को नज़रअंदाज़ करने से आवेदन अधूरा रह सकता है।

EventsDates
Notification Release Date27 May 2026
Online Application Start Date27 May 2026
Last Date to Apply Online19 June 2026 (रात 11:50 बजे तक)
Fee Payment Last Date20 June 2026 (रात 11:50 बजे तक)
Correction Window22 June to 23 June 2026 (रात 11:50 बजे तक)
Admit Card Releaseजल्द ही घोषणा की जाएगी
Exam Date17 & 18 July 2026

CSIR UGC NET June 2026: Eligibility Criteria

CSIR NET 2026 परीक्षा में आवेदन करने से पहले स्टूडेंट को योग्यता संबंधी नियमों को ध्यान से समझना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में M.Sc या समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है। सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55% अंक जरूरी हैं, जबकि SC, ST, PwD तथा OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 5% की छूट दी जाती है।

Junior Research Fellowship (JRF) के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। इसका मतलब है कि विशेष श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

Assistant Professor पद के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है। इस पद में उम्र की सीमा नहीं रखी गई है यानी इस पद के लिए उम्मीदवार किसी भी आयु में आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे शैक्षणिक योग्यता को पूरा करते हों। यह नियम उन छात्रों के लिए अवसर प्रदान करता है जो शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

CSIR UGC NET June 2026: Application Fee

CategoryApplication Fee
General₹1150
General-EWS / OBC-NCL₹600
SC / ST / PwD / Third Gender₹325

पेमेंट ऑनलाइन माध्यम जैसे Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI से किया जा सकता है।

CSIR UGC NET June 2026: Educational Qualification

  1. General / Unreserved / General‑EWS
  • Master’s Degree आवश्यक
  • कम से कम 55% अंक (बिना राउंड ऑफ)
  • OBC‑NCL / SC / ST / PwD / PwBD / Third Gender
  • Master’s Degree आवश्यक
  • कम से कम 50% अंक (बिना राउंड ऑफ)
  • Final Year Master’s Students
  • Appearing Candidates भी आवेदन कर सकते हैं
  • Master’s Degree पूरी करनी होगी:
    • Ph.D. Admission Only वाले को 1 वर्ष में
    • अन्य को 2 वर्ष में आवश्यक अंक के साथ
  • Master’s Degree on or before 19 Sept 1991
  • 5% अंक की छूट (55% → 50%)
  • Candidates with 4‑year Bachelor’s Degree
  • कम से कम 75% अंक
  • JRF और Ph.D. के लिए पात्र
  • Assistant Professor के लिए पात्र नहीं

CSIR UGC NET June 2026:Exam Pattern

DetailsInformation
Exam ModeOnline (CBT)
Question TypeMultiple Choice Questions (MCQ)
Duration180 Minutes
LanguageHindi & English
Negative MarkingApplicable
Subject CodeSubjects
701Chemical Sciences
702Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Sciences
703Life Sciences
704Mathematical Sciences
705Physical Sciences

ध्यान दें: हर विषय का पेपर अलग-अलग पैटर्न में आयोजित होता है। इसलिए उम्मीदवारों को अपने विषय का सिलेबस अच्छी तरह पढ़ना चाहिए।

CSIR UGC NET June 2026: Selection Process

  1. Online CBT Examination – सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी।
  2. Result Declaration – परीक्षा के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
  3. JRF / Assistant Professor Qualification – मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को JRF या Assistant Professor की पात्रता दी जाएगी।
  4. Document Verification – अंत में दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी ताकि दी गई जानकारी सही साबित हो सके।

इस तरह चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा और मेरिट पर आधारित होता है।

JRF Qualify करने वाले उम्मीदवारों को लगभग ₹37,000 प्रति माह तक Fellowship मिल सकती है। इसके अलावा HRA और अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं।

Senior Research Fellowship (SRF) में Fellowship और अधिक बढ़ जाती है।

CSIR UGC NET June 2026: Required Documents

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:

  • Passport-size Photograph
  • Signature
  • Aadhaar Card
  • Category Certificate
  • Educational Certificates
  • Mobile Number
  • Email ID

How to Apply for CSIR UGC NET June 2026?

  • वेबसाइट विज़िट करें
    आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएँ।
    ‘Public Notices’ सेक्शन में नोटिफिकेशन देखें और ‘Candidate Activity’ में Registration for Joint CSIR‑UGC NET June 2026 पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें
    ‘New Registration’ पर क्लिक करें।
    डिक्लेरेशन पर टिक करें और आगे बढ़ें।
    अपनी डिटेल्स भरें और मोबाइल नंबर/ईमेल ID को वेरिफाई करें।
    रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आपको Registration Number और Password मिलेगा।
  • लॉगिन और फॉर्म भरें
    ‘Already Registered Candidate’ से लॉगिन करें।
    मांगी गई जानकारी ध्यान से भरें।
    जरूरी दस्तावेज अपलोड करें:
    फोटो (10 KB – 200 KB, JPG/JPEG)
    हस्ताक्षर (10 KB – 50 KB, JPG/JPEG)
    कैटेगरी/ PwD/ रिजल्ट Awaited सर्टिफिकेट (50 KB – 300 KB, PDF)
  • फीस और सबमिशन
    आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें (Net Banking, Debit Card, Credit Card, UPI)।
    फीस जमा होने के बाद Confirmation Page डाउनलोड करें और प्रिंट आउट रखें
    सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।

इस तरह स्टेप‑बाय‑स्टेप पॉइंट्स में छात्र आसानी से CSIR UGC NET June 2026 के लिए आवेदन कर पाएंगे।

OptionLink
Direct ApplyClick Here
Official WebsiteClick Here
Direct Link To Download Official NotificationDownload Now
Bulletin Notification LinkDownload Now
Whatsapp ChannelJoin Now
Join Our Telegram ChannelJoin Now

निष्कर्ष

उम्मीद है आपको आर्टिकल पढ़कर अच्छा लगा होगा और CSIR UGC NET June 2026 से जुड़ी आपकी सारी उलझने सुलझ गई होंगी। अगर आप CSIR UGC NET June 2026 सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी करते हैं, तो आप इस एग्जाम में जरूर पास होंगे। आप और भी किसी COMPETITION EXAM की तैयारी करते हैं, तो उसकी जानकारी भी आपको jobvani.com पर मिल जाएगी।

यदि आपको यह लेख उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें जो इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। और यदि आपके मन में कोई सवाल है, तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। अगर आप नए अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो whatsapp चैनल से अवश्य जुड़ें। JOB VANI आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। धन्यवाद…

Leave a Reply