SSC CGL Online Form 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में कुल 12,256 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और स्थायी करियर बनाना चाहते हैं। SSC CGL देश की सबसे लोकप्रिय परीक्षाओं में से एक है, जिसके जरिए लाखों उम्मीदवार हर साल आवेदन करते हैं

इस लेख में हम आपको SSC CGL Online Form 2026 से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से जानेगें, जैसे फॉर्म कब से भरा जायेगा, आयु सीमा क्या होगी, योग्यता, चयन प्रक्रिया, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, सैलरी, ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है सभी प्रक्रिया को अच्छे से समझेंगे। तो आप इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप सीधे इन पदों के लिए आवेदन कर पाएंगे।
SSC CGL Online Form 2026: Overview
| Particulars | Details |
|---|---|
| भर्ती आयोग | Staff Selection Commission |
| परीक्षा का नाम | SSC CGL Examination 2026 |
| कुल पद | 12,256 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| शैक्षणिक योग्यता | स्नातक पास |
| नौकरी का स्थान | All India |
| Application Start Date | 21 May 2026 |
| Last Date to Apply | 22 June 2026 |
| Exam Mode | Computer-Based Test (CBT) |
| चयन प्रक्रिया | Tier-1, Tier-2, Document Verification |
| आधिकारिक वेबसाइट | SSC Official Website |
SSC CGL यानी Staff Selection Commission Combined Graduate Level Examination भारत की सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित सरकारी परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं क्योंकि इसके माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में Group B और Group C पदों पर नियुक्ति होती है।
इस बार SSC ने कुल 12,256 पदों की घोषणा की है। खासकर उन स्टूडेंट के लिए जो लंबे समय से सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और लगातार तैयारी कर रहे हैं, यह भर्ती स्टूडेंट लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकती है।
SSC CGL Online Form 2026: Vacancy Details
SSC CGL भर्ती 2026 के तहत स्टूडेंट को केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में नियुक्ति मिलेगी। इसके लिए संभावित पदों की सूची नीचे दी गई है।
| Post Name | Department |
|---|---|
| Assistant Section Officer | Central Secretariat |
| Income Tax Inspector | Income Tax Department |
| CBI Sub Inspector | CBI |
| Auditor | CAG |
| Accountant | Various Ministries |
| Excise Inspector | CBIC |
| Tax Assistant | CBDT / CBIC |
| Postal Assistant | Postal Department |
| Upper Division Clerk | Government Offices |
SSC CGL भर्ती 2026 के तहत उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्ति का अवसर मिलेगा। इस परीक्षा के माध्यम से कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे युवाओं को स्थाई सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा।
SSC CGL Online Form 2026: Eligibility Criteria
SSC CGL 2026 भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता Graduation पास होना अनिवार्य है। यानी उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री पूरी की होनी चाहिए। यह योग्यता सभी पदों के लिए आवश्यक है। हालांकि, कुछ विशेष पदों के लिए अतिरिक्त शैक्षणिक या तकनीकी योग्यता की मांग की जा सकती है, जैसे विशेष विषय में डिग्री या डिप्लोमा। आपलोग एक बार ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़े।
| Particulars | Details |
|---|---|
| Nationality | Indian |
| Age Limit | Minimum age – 18 years Maximum age – 32 years |
| Educational Qualification | Graduation |
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
| Category | Age Relaxation |
|---|---|
| OBC | 3 वर्ष |
| SC / ST | 5 वर्ष |
| PwBD | 10 वर्ष |
| Ex-Serviceman | नियमानुसार |
SSC CGL Online Form 2026: Application Fee 2026
SSC CGL 2026 भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग‑अलग रखा गया है। सामान्य वर्ग, OBC और EWS उम्मीदवारों को ₹100 शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST, महिला और PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
| Category | Application Fee |
|---|---|
| General / OBC / EWS | ₹100 |
| SC / ST / Female | निशुल्क |
| PwBD | निशुल्क |
ऑनलाइन फॉर्म के शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवार Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI का उपयोग करके आसानी से शुल्क जमा कर सकते हैं।
- Debit Card
- Credit Card
- Net Banking
- UPI
SSC CGL Online Form 2026: Selection Process
SSC CGL 2026 भर्ती में चयन प्रक्रिया चार स्टेज में होगी: पहले Tier‑1 परीक्षा, फिर Tier‑2 परीक्षा, उसके बाद Document Verification और अंत में Tier‑1 व Tier‑2 के प्रदर्शन के आधार पर Final Merit List जारी की जाएगी।
| Stage | Description |
|---|---|
| Tier-1 Examination | Objective Type प्रारंभिक परीक्षा |
| Tier-2 Examination | Tier-1 में सफल उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा |
| Document Verification | दस्तावेजों की जांच और सत्यापन |
| Final Merit List | Tier-1 और Tier-2 प्रदर्शन के आधार पर अंतिम सूची |
SSC CGL Online Form 2026: Exam Pattern
Tier-1 Exam Pattern
| Subject | Questions | Marks |
|---|---|---|
| General Intelligence | 25 | 50 |
| General Awareness | 25 | 50 |
| Quantitative Aptitude | 25 | 50 |
| English Comprehension | 25 | 50 |
| Total | 100 | 200 |
- उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) देना होगा।
- नेगेटिव मार्किंग लागू होगी
- हर गलत उत्तर पर अंक काटे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक घटाए जाते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को सावधानीपूर्वक उत्तर देना चाहिए।
- प्रश्न Objective Type होंगे
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे। उम्मीदवारों को दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनना होगा। यह पैटर्न उम्मीदवार की गति और सटीकता दोनों की परीक्षा लेता है।
Tier-2 Exam Pattern
SSC CGL भर्ती प्रक्रिया में Tier‑2 परीक्षा को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका कारण यह है कि अंतिम मेरिट रैंक और पदों का आवंटन मुख्य रूप से इसी परीक्षा के अंकों पर आधारित होता है।
Tier‑1 परीक्षा केवल उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए आयोजित की जाती है, जबकि Tier‑2 परीक्षा का उद्देश्य विषय की गहन समझ और आवश्यक योग्यता का परीक्षण करना है। इसमें उम्मीदवारों की विश्लेषण क्षमता, गणितीय कौशल और भाषा ज्ञान की गहराई से जांच की जाती है।
इसके अलावा, इस चरण में कंप्यूटर ज्ञान और डेटा एंट्री टेस्ट जैसे अनिवार्य सेक्शन भी शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को इन सेक्शनों को उत्तीर्ण करना जरूरी है, क्योंकि इनके बिना अंतिम चयन संभव नहीं है।
| Session | Section | Module | Subject | Questions | Marks | Time |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Session I | Section I | Module I | Mathematical Abilities | 30 | 90 | 1 Hour (Total) |
| Module II | Reasoning & General Intelligence | 30 | 90 | |||
| Section II | Module I | English Language & Comprehension | 45 | 135 | 1 Hour (Total) | |
| Module II | General Awareness | 25 | 75 | |||
| Session I | Section III | Module I | Computer Knowledge Module (Qualifying) | 20 | 60 | 15 Mins |
| Session II | Section III | Module II | Data Entry Speed Test (DEST) | 1 Task | Qualifying | 15 Mins |
SSC CGL Online Form 2026: Salary
SSC CGL 2026 में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा। हर वेतन स्तर पर एक निश्चित मूल वेतन (Basic Pay) तय है, जिसके साथ विभिन्न भत्ते भी मिलते हैं।
| Pay Level | Pay Scale (₹) | Basic Pay (₹) | Grade Pay (₹) |
|---|---|---|---|
| Level 8 | 47,600 – 1,51,100 | 47,600 | 4800 |
| Level 7 | 44,900 – 1,42,400 | 44,900 | 4600 |
| Level 6 | 35,400 – 1,12,400 | 35,400 | 4200 |
SSC CGL Online Form 2026: Important Links
| Important Links | Action |
|---|---|
| SSC CGL 2026 Apply Online Form | Click Here |
| Download SSC CGL Notification 2026 | Download PDF |
| SSC Official Website | Visit Here |
| Correction Date : | 29 June – 01 July 2026 |
| Tier-I Exam Date | August – September 2026 |
| Tier-II Exam Date | December 2026 |
| Admit Card | Will Be Updated Here Soon |
| Result Date | Will Be Updated Here Soon |
| SSC CGL Answer Key 2026 | Will Be Updated Here Soon |
| WhatsApp Channel | Click Here |
| Telegram Channel | Click Here |
FAQs
- SSC CGL online last date 2026 kab tak hai
Ans – SSC CGL 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 (रात 11 बजे तक) है।
2. SSC CGL form fees kitna hai
Ans – SSC CGL आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए ₹100 है। महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिकों को शुल्क भुगतान से पूर्ण रूप से छूट दी गई है।
निष्कर्ष
उम्मीद है आपको आर्टिकल पढ़कर अच्छा लगा होगा और SSC CGL Online Form 2026 से जुड़ी आपकी सारी उलझने सुलझ गई होंगी। अगर आप SSC CGL सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी करते हैं, तो आप इस एग्जाम में जरूर पास होंगे। आप और भी किसी COMPETITION EXAM की तैयारी करते हैं, तो उसकी जानकारी भी आपको jobvani.com पर मिल जाएगी।
यदि आपको यह लेख उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें जो इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। और यदि आपके मन में कोई सवाल है, तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। अगर आप नए अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो whatsapp चैनल से अवश्य जुड़ें। JOB VANI आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। धन्यवाद…