SSC CGL Online Form 2026: 12,256 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और पूरी जानकारी

SSC CGL Online Form 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में कुल 12,256 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और स्थायी करियर बनाना चाहते हैं। SSC CGL देश की सबसे लोकप्रिय परीक्षाओं में से एक है, जिसके जरिए लाखों उम्मीदवार हर साल आवेदन करते हैं

SSC CGL Online Form 2026
SSC CGL Online Form 2026

इस लेख में हम आपको SSC CGL Online Form 2026 से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से जानेगें, जैसे फॉर्म कब से भरा जायेगा, आयु सीमा क्या होगी, योग्यता, चयन प्रक्रिया, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, सैलरी, ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है सभी प्रक्रिया को अच्छे से समझेंगे। तो आप इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप सीधे इन पदों के लिए आवेदन कर पाएंगे।

ParticularsDetails
भर्ती आयोगStaff Selection Commission
परीक्षा का नामSSC CGL Examination 2026
कुल पद12,256
आवेदन मोडऑनलाइन
शैक्षणिक योग्यतास्नातक पास
नौकरी का स्थानAll India
Application Start Date 21 May 2026
Last Date to Apply 22 June 2026
Exam Mode Computer-Based Test (CBT)
चयन प्रक्रियाTier-1, Tier-2, Document Verification
आधिकारिक वेबसाइटSSC Official Website

SSC CGL यानी Staff Selection Commission Combined Graduate Level Examination भारत की सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित सरकारी परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं क्योंकि इसके माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में Group B और Group C पदों पर नियुक्ति होती है।

इस बार SSC ने कुल 12,256 पदों की घोषणा की है। खासकर उन स्टूडेंट के लिए जो लंबे समय से सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और लगातार तैयारी कर रहे हैं, यह भर्ती स्टूडेंट लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकती है।

SSC CGL भर्ती 2026 के तहत स्टूडेंट को केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में नियुक्ति मिलेगी। इसके लिए संभावित पदों की सूची नीचे दी गई है।

Post NameDepartment
Assistant Section OfficerCentral Secretariat
Income Tax InspectorIncome Tax Department
CBI Sub InspectorCBI
AuditorCAG
AccountantVarious Ministries
Excise InspectorCBIC
Tax AssistantCBDT / CBIC
Postal AssistantPostal Department
Upper Division ClerkGovernment Offices

SSC CGL भर्ती 2026 के तहत उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्ति का अवसर मिलेगा। इस परीक्षा के माध्यम से कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे युवाओं को स्थाई सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा।

SSC CGL 2026 भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता Graduation पास होना अनिवार्य है। यानी उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री पूरी की होनी चाहिए। यह योग्यता सभी पदों के लिए आवश्यक है। हालांकि, कुछ विशेष पदों के लिए अतिरिक्त शैक्षणिक या तकनीकी योग्यता की मांग की जा सकती है, जैसे विशेष विषय में डिग्री या डिप्लोमा। आपलोग एक बार ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़े।

ParticularsDetails
NationalityIndian
Age LimitMinimum age – 18 years
Maximum age – 32 years
Educational QualificationGraduation

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

CategoryAge Relaxation
OBC3 वर्ष
SC / ST5 वर्ष
PwBD10 वर्ष
Ex-Servicemanनियमानुसार

SSC CGL 2026 भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग‑अलग रखा गया है। सामान्य वर्ग, OBC और EWS उम्मीदवारों को ₹100 शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST, महिला और PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹100
SC / ST / Femaleनिशुल्क
PwBDनिशुल्क

ऑनलाइन फॉर्म के शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवार Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI का उपयोग करके आसानी से शुल्क जमा कर सकते हैं।

  • Debit Card
  • Credit Card
  • Net Banking
  • UPI

SSC CGL 2026 भर्ती में चयन प्रक्रिया चार स्टेज में होगी: पहले Tier‑1 परीक्षा, फिर Tier‑2 परीक्षा, उसके बाद Document Verification और अंत में Tier‑1 व Tier‑2 के प्रदर्शन के आधार पर Final Merit List जारी की जाएगी।

StageDescription
Tier-1 ExaminationObjective Type प्रारंभिक परीक्षा
Tier-2 ExaminationTier-1 में सफल उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा
Document Verificationदस्तावेजों की जांच और सत्यापन
Final Merit ListTier-1 और Tier-2 प्रदर्शन के आधार पर अंतिम सूची

Tier-1 Exam Pattern

SubjectQuestionsMarks
General Intelligence2550
General Awareness2550
Quantitative Aptitude2550
English Comprehension2550
Total100200
  • उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) देना होगा।
  • नेगेटिव मार्किंग लागू होगी
  • हर गलत उत्तर पर अंक काटे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक घटाए जाते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को सावधानीपूर्वक उत्तर देना चाहिए।
  • प्रश्न Objective Type होंगे
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे। उम्मीदवारों को दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनना होगा। यह पैटर्न उम्मीदवार की गति और सटीकता दोनों की परीक्षा लेता है।

Tier-2 Exam Pattern

SSC CGL भर्ती प्रक्रिया में Tier‑2 परीक्षा को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका कारण यह है कि अंतिम मेरिट रैंक और पदों का आवंटन मुख्य रूप से इसी परीक्षा के अंकों पर आधारित होता है।
Tier‑1 परीक्षा केवल उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए आयोजित की जाती है, जबकि Tier‑2 परीक्षा का उद्देश्य विषय की गहन समझ और आवश्यक योग्यता का परीक्षण करना है। इसमें उम्मीदवारों की विश्लेषण क्षमता, गणितीय कौशल और भाषा ज्ञान की गहराई से जांच की जाती है।
इसके अलावा, इस चरण में कंप्यूटर ज्ञान और डेटा एंट्री टेस्ट जैसे अनिवार्य सेक्शन भी शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को इन सेक्शनों को उत्तीर्ण करना जरूरी है, क्योंकि इनके बिना अंतिम चयन संभव नहीं है।

SessionSectionModuleSubjectQuestionsMarksTime
Session ISection IModule IMathematical Abilities30901 Hour (Total)
Module IIReasoning & General Intelligence3090
Section IIModule IEnglish Language & Comprehension451351 Hour (Total)
Module IIGeneral Awareness2575
Session ISection IIIModule IComputer Knowledge Module (Qualifying)206015 Mins
Session IISection IIIModule IIData Entry Speed Test (DEST)1 TaskQualifying15 Mins

SSC CGL 2026 में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा। हर वेतन स्तर पर एक निश्चित मूल वेतन (Basic Pay) तय है, जिसके साथ विभिन्न भत्ते भी मिलते हैं।

Pay LevelPay Scale (₹)Basic Pay (₹)Grade Pay (₹)
Level 847,600 – 1,51,10047,6004800
Level 744,900 – 1,42,40044,9004600
Level 635,400 – 1,12,40035,4004200
Important LinksAction
SSC CGL 2026 Apply Online FormClick Here
Download SSC CGL Notification 2026Download PDF
SSC Official WebsiteVisit Here
Correction Date : 29 June – 01 July 2026
Tier-I Exam DateAugust – September 2026
Tier-II Exam DateDecember 2026
Admit Card Will Be Updated Here Soon
Result Date Will Be Updated Here Soon
SSC CGL Answer Key 2026Will Be Updated Here Soon
WhatsApp ChannelClick Here
Telegram ChannelClick Here

FAQs

  1. SSC CGL online last date 2026 kab tak hai

Ans – SSC CGL 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 (रात 11 बजे तक) है।

2. SSC CGL form fees kitna hai

Ans – SSC CGL आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए ₹100 है। महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिकों को शुल्क भुगतान से पूर्ण रूप से छूट दी गई है।

निष्कर्ष

उम्मीद है आपको आर्टिकल पढ़कर अच्छा लगा होगा और SSC CGL Online Form 2026 से जुड़ी आपकी सारी उलझने सुलझ गई होंगी। अगर आप SSC CGL सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी करते हैं, तो आप इस एग्जाम में जरूर पास होंगे। आप और भी किसी COMPETITION EXAM की तैयारी करते हैं, तो उसकी जानकारी भी आपको jobvani.com पर मिल जाएगी

यदि आपको यह लेख उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें जो इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। और यदि आपके मन में कोई सवाल है, तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। अगर आप नए अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो whatsapp चैनल से अवश्य जुड़ें। JOB VANI आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। धन्यवाद…

Leave a Reply