IGNOU July Admission 2026: Apply Online, Last Date, Eligibility Criteria & Fees Details

IGNOU July Admission 2026: IGNOU (Indira Gandhi National Open University) ने जुलाई 2026 से शुरू होने वाले नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार Undergraduate, Postgraduate, Diploma और Certificate Courses में दाखिला ODL (Open and Distance Learning) और Online Mode दोनों माध्यमों से लिया जाएगा। जो भी विद्यार्थी IGNOU से अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं, वे स्टूडेंट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट (ignouadmission.samarth.edu.in in Bing) पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 तय की गई है।

IGNOU July Admission 2026
IGNOU July Admission 2026

आज के इस लेख में हम IGNOU July Admission 2026 से जुड़ी सभी जानकारी अच्छे से बताने वाले हैं। फॉर्म कब से भरा जायेगा, ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है सभी प्रक्रिया को अच्छे से समझेंगे अगर आप भी IGNOU से उच्च पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप सीधे आवेदन कर सकेंगे।

IGNOU July Admission 2026: Overview

विवरणजानकारी
विश्वविद्यालय का नामइंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)
सत्र (session)जुलाई 2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
कोर्सUG, PG, Diploma, Certificate, PhD आदि
शिक्षा प्रणालीODL एवं Online Mode
आवेदन शुरू26 मई 2026
अंतिम तिथि15 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटignou.ac.in

IGNOU क्या है?

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी और यह भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के हर छात्र तक सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना है, ताकि कोई भी स्टूडेंट आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण पढ़ाई से वंचित न रह जाए।

आज IGNOU देशभर में शिक्षा का एक बड़ा केंद्र बन चुका है। वर्तमान समय में यह विश्वविद्यालय 200 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम चला रहा है, जिनमें स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और शोध (PhD) कार्यक्रम शामिल हैं। इन कोर्सों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि विद्यार्थी अपनी सुविधा और समय के अनुसार पढ़ाई कर सकें।

इग्नू की डिग्री को UGC (University Grants Commission) और DEB (Distance Education Bureau) द्वारा मान्यता प्राप्त है। यही कारण है कि यहाँ से प्राप्त डिग्री को सरकारी नौकरियों के साथ‑साथ निजी क्षेत्र में भी पूरी तरह मान्यता दी जाती है।

IGNOU एक ऐसा विश्वविद्यालय है जो लाखों छात्रों को घर बैठे उच्च शिक्षा का अवसर देता है। चाहे आप नौकरी कर रहे हों, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या किसी कारणवश नियमित कॉलेज नहीं जा पा रहे हों, इग्नू आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।

जुलाई 2026 सत्र में उपलब्ध IGNOU प्रमुख कोर्स

IGNOU में छात्रों के लिए अलग‑अलग विषयों में बहुत सारे कोर्स उपलब्ध हैं। यहाँ पर स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और शोध कार्यक्रम जैसे विकल्प मौजूद हैं। हर विद्यार्थी अपनी पढ़ाई की योग्यता, रुचि के अनुसार कोर्स चुन सकते हैं। निचे प्रमुख कोर्स का डिटेल्स दिया गया है।

स्नातक (UG) कोर्स

  • Bachelor of Arts (BA)
  • Bachelor of Commerce (B.Com)
  • Bachelor of Science (B.Sc)
  • Bachelor of Computer Applications (BCA)
  • Bachelor of Business Administration (BBA)
  • Bachelor of Social Work (BSW)
  • Bachelor of Library and Information Science (BLIS)

स्नातकोत्तर (PG) कोर्स

  • Master of Arts (MA)
  • Master of Commerce (M.Com)
  • Master of Science (M.Sc)
  • Master of Computer Applications (MCA)
  • Master of Business Administration (MBA)
  • Master of Social Work (MSW)

डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स

  • PG Diploma Courses
  • Diploma Courses
  • Certificate Courses
  • Skill Development Programmes

विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न विषयों में 200 से अधिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

IGNOU Admission Eligibility Criteria 2026

UG Courses के लिए

  • स्टडेंट किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
  • संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए।

PG Courses के लिए

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • स्नातक में 45% से 50% होना चाहिए।

Diploma एवं Certificate Courses

  • कार्यक्रम के अनुसार न्यूनतम योग्यता निर्धारित की जाती है। एक बार फुल नोटिफिकेशन पढ़े।
  • कुछ कोर्स 10वीं या 12वीं के आधार पर भी उपलब्ध हैं।

IGNOU July Admission 2026: Application Form Fees

IGNOU में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी ऑनलाइन है, यानी छात्रों को किसी भी केंद्र या विश्वविद्यालय जाकर फॉर्म जमा करने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और चुने गए कोर्स की जानकारी भरनी होती है।और रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होता है। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जाता है।

कोर्स श्रेणीआवेदन शुल्क
UG, PG, Certificate, सामान्य Diploma₹300
विशेष कार्यक्रम (PGDMCH, PGDGM, PGDHHM, DNA, PGCMOM, PGDHIVM)₹500
BCOMAF and MCOMFT₹850
PhD, B.Ed, BSc Nursing₹1,000

IGNOU July Admission 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

IGNOU July Session 2026 में प्रवेश के लिए स्टूडेंट को कुछ आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए छात्रों को अपने सभी प्रमाणपत्र और पहचान पत्र स्कैन करके अपलोड करने होंगे। इनमें पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आयु प्रमाण, पहचान पत्र और यदि लागू हो तो अनुभव प्रमाणपत्र या श्रेणी प्रमाणपत्र शामिल हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी जरूरी है ताकि आवेदन से संबंधित सभी सूचनाएँ उम्मीदवार तक पहुँच सकें। सही और पूर्ण दस्तावेज़ जमा करने से ही आवेदन मान्य माना जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज़विवरण
Recent passport-size photographनवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
Signatureउम्मीदवार का हस्ताक्षर
Age proof10वीं प्रमाणपत्र या जन्म प्रमाणपत्र
Educational certificates10वीं, 12वीं, UG/PG के प्रमाणपत्र
Experience certificateयदि लागू हो तो अनुभव प्रमाणपत्र
Category certificateSC/ST/OBC/EWS/PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
BPL certificateयदि लागू हो तो बीपीएल प्रमाणपत्र
ID proofआधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि
Mobile Number & Email Idसक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

IGNOU July Admission 2026: Important Dates

IGNOU ने जुलाई 2026 session के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सत्र में छात्र ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत 26 मई 2026 से होगी और अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 तक तय की गई है। जो भी स्टूडेंट IGNOU से अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, लास्ट डेट से पहले आवेदन कर लें।

EventDate
IGNOU Admission 2026 July Session Start Date26 May 2026
IGNOU Admission 2026 July Session Last Date15 July 2026

IGNOU July Admission 2026: Apply Online

Step 1: New Registration

  • Direct Link पर क्लिक करें
  • “CLICK HERE FOR NEW REGISTRATION” विकल्प चुनें
  • नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा
  • फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें
  • सबमिट करने के बाद लॉगिन डिटेल्स प्राप्त करें

Step 2: Login & Apply Online

  • मुख्य पेज पर वापस जाएँ
  • लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन करें
  • Online Admission Application Form भरें
  • सभी आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें
  • सबमिट पर क्लिक करें
  • आवेदन की स्लिप प्राप्त करें और प्रिंट कर लें

IGNOU में प्रवेश के फायदे

IGNOU में एडमिशन लेने के कई फायदे हैं जो छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करते हैं। सबसे बड़ा लाभ यह है कि यहाँ फीस नियमित विश्वविद्यालयों की तुलना में काफी कम होती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी आसानी से पढ़ाई कर सकते हैं। इसके अलावा, विद्यार्थी घर बैठे अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं और नौकरी या अन्य कार्यों के साथ‑साथ शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। IGNOU की डिग्री UGC और DEB से मान्यता प्राप्त है, इसलिए यह सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में मान्य होती है। विश्वविद्यालय के देशभर में हजारों अध्ययन केंद्र मौजूद हैं, जिससे छात्रों को सहायता मिलती है। साथ ही, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएँ जैसे अध्ययन सामग्री, ई‑कंटेंट, ऑनलाइन क्लास और परीक्षा की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस तरह IGNOU छात्रों को सुलभ शिक्षा का अवसर प्रदान करता है।

FAQ

FAQ 1: IGNOU me ma admission 2026 kab hoga ?

जुलाई 2026 सत्र के लिए IGNOU में मास्टर डिग्री (M A ) के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2026 है । इच्छुक उम्मीदवार बिना किसी प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

FAQ 2: IGNOU में एडमिशन के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होता है, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होते हैं और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होता है। आवेदन पूरा करने के बाद उम्मीदवार को आवेदन की रसीद मिलती है जिसे सुरक्षित रखना चाहिए।

FAQ 2: IGNOU की डिग्री मान्यता प्राप्त है या नहीं?
हाँ, IGNOU की डिग्री को UGC (University Grants Commission) और DEB (Distance Education Bureau) द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसलिए इसकी डिग्री सरकारी नौकरियों और निजी क्षेत्र दोनों में मान्य होती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

उम्मीद है आपको आर्टिकल पढ़कर अच्छा लगा होगा और IGNOU July Admission 2026 से जुड़ी सभी जानकारी मिल गई होगी। अगर आप IGNOU में किसी भी कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें, आप और भी किसी COMPETITION EXAM की तैयारी करते हैं, तो उसकी जानकारी भी आपको jobvani.com पर मिल जाएगी।

यदि आपको यह लेख उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें ताकि अगर वो भी IGNOU से कोई कोर्स करना चाहे तो उनको भी मदद मिल जाएगी। और यदि आपके मन में कोई सवाल है, तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। अगर आप नए अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो whatsapp चैनल से अवश्य जुड़ें। JOB VANI आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। धन्यवाद…

Important Links

OptionLink
IGNOU July 2026 Registration LinkClick Here
Official WebsiteClick Here
IGNOU Admission PortalClick Here
IGNOU Course Fee Details
Whatsapp ChannelJoin Now
Join Our Telegram ChannelJoin Now

Leave a Reply