SBI Apprentice Jobs 2026: Graduation Pass Candidates Can Apply Online for 7150 Posts

SBI Apprentice Jobs 2026: अगर आप ग्रेजुएशन पास हैं और बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 19 मई 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बड़ी भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के अनुसार, Apprentices Act, 1961 के तहत SBI ने देशभर के युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में कुल 7150 पदों पर अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

SBI Apprentice एक ट्रेनिंग प्रोग्राम है जिसमें चयनित उम्मीदवारों को बैंकिंग सेक्टर का अनुभव दिया जाता है। इस दौरान वे बैंकिंग के अलग‑अलग काम जैसे ग्राहक सेवा, अकाउंट मैनेजमेंट, लोन प्रोसेसिंग और डिजिटल बैंकिंग से जुड़ी गतिविधियों को सीखते हैं। SBI Apprentice Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। इस ट्रेनिंग से न सिर्फ अनुभव मिलेगा, बल्कि आगे चलकर नौकरी पाने की संभावना भी मजबूत होगी।

SBI Apprentice Jobs 2026
SBI Apprentice Jobs 2026

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिस जारी कर दिया है। यह भर्ती पूरे भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए हो रही है। यानी देशभर के युवा इसमें आवेदन कर सकते हैं।अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको SBI Apprentice Recruitment 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। अगर आप ग्रेजुएशन के बाद बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो सभी चीजें जाननी होगी ex कितने पदों पर भर्ती होगी और राज्यवार सीटें कैसे बाँटी गई हैं,आवेदन करने के लिए न्यूनतम शिक्षा क्या होनी चाहिए, न्यूनतम और अधिकतम आयु कितनी तय की गई है, उम्मीदवारों का चयन किस आधार पर होगा, लिखित परीक्षा में कौन‑कौन से विषय पूछे जाएंगे, सभी कुछ जानेंगे।

ParticularsDetails
Organization NameState Bank of India (SBI)
Post NameApprentices (Under the Apprentices Act, 1961)
Advertisement NumberCRPD/APPR/2026-27/07
Total Vacancies7150 Training Seats
Job TypeApprenticeship Training
Training Duration1 Year
Application Start Date19 May 2026
Last Date to Apply08 June 2026
Application ModeOnline Mode Only
Who Can ApplyAll India Eligible Candidates (Indian Citizens)
Educational QualificationGraduation in Any Discipline from a Recognized University
Age Limit20 to 28 Years (As on 01 April 2026)
Age RelaxationAs Per Government Rules
Selection ProcessOnline Written Exam, Local Language Test & Medical Examination
Salary / Stipend₹15,000 Per Month
Application FeeGeneral / OBC / EWS: ₹300
SC / ST / PwBD: Nil
Required RegistrationNAPS Registration Mandatory Before Applying
Official Websitewww.sbi.co.in/careers
  • State Bank of India ने Apprentice Recruitment 2026 का फुल नोटिफिकेशन 19 मई 2026 को जारी कर दिया है।
  • इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो चुकी है।
  • कुल 7150 अप्रेंटिस सीटों पर भर्ती की जाएगी।
  • यह भर्ती केवल एक साल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए होगी।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है।
  • ट्रेनिंग पूरी करने वाले उम्मीदवारों को Junior Associate भर्ती में वेटेज दिया जाएगा।
  • आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को NAPS (National Apprenticeship Promotion Scheme) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।
  • NAPS रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।
EventsImportant Dates
Short Notification Release DateMay 2026
Full Notification Release Date19 May 2026
Online Application Start Date19 May 2026
Last Date to Apply Online08 June 2026
Last Date for Fee Payment08 June 2026
Last Date for Printing Application Form08 June 2026
Admit Card Release DateBefore Exam
Online Examination DateTentatively in July 2026
Result DeclarationTo Be Announced
Language Test / Document VerificationAfter Online Exam
Final Selection ListAfter Document Verification
Training Start DateAs Per Schedule

SBI ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर कुल 7150 Apprentice सीटों पर भर्ती निकाली है। निचे State-Wise Vacancy दी गई हैं:

State / UTTotal Seats
Gujarat217
Andhra Pradesh709
Karnataka276
Chhattisgarh93
Madhya Pradesh285
Odisha229
UT Ladakh15
Himachal Pradesh180
UT Chandigarh15
Punjab345
UT Jammu & Kashmir300
Haryana320
UT Pondicherry18
Tamil Nadu396
Arunachal Pradesh26
Nagaland20
Meghalaya8
Tripura88
Assam368
Mizoram54
Manipur6
Telangana491
Rajasthan350
West Bengal460
UT Andaman & Nicobar Islands42
Sikkim50
Uttar Pradesh561
Maharashtra504
Goa16
Uttarakhand115
Delhi105
Bihar58
Jharkhand27
Kerala403
Total7150

नोट: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) एवं दिव्यांगजन (PwBD) हेतु आरक्षण का लाभ संबंधित राज्य सरकार के प्रचलित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदान किया जाएगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित सीटें क्षैतिज (Horizontal) आरक्षण श्रेणी के अंतर्गत सम्मिलित हैं।

  • सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹300/- निर्धारित किया गया है।
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं दिव्यांगजन (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूर्ण छूट प्रदान की गई है, अर्थात इन अभ्यर्थियों को कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा
  • आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।
  • अभ्यर्थी शुल्क भुगतान के लिए Debit Card, Credit Card, Net Banking, UPI एवं अन्य उपलब्ध डिजिटल पेमेंट विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं।
  • आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए निर्धारित शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान करना अनिवार्य होगा।
  • शुल्क भुगतान के बाद अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट एवं भुगतान रसीद सुरक्षित रूप से अपने पास अवश्य रखें।
Eligibility CriteriaDetails
Educational Qualificationउम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।
Age Limitउम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
Age Relaxationआरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
Nationalityउम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
Local Language Requirementजिस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन किया जा रहा है, उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
Medical Fitnessचयनित अभ्यर्थियों को बैंक द्वारा निर्धारित मेडिकल फिटनेस मानकों को पूरा करना होगा।
Selection StageDetails
Online Written Examinationसबसे पहले 100 अंकों की ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Document Verificationलिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
Local Language Testउम्मीदवार को संबंधित State / UT की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने आनी चाहिए। 10वीं या 12वीं में स्थानीय भाषा पढ़ने वाले उम्मीदवारों को टेस्ट से छूट मिलेगी।
Medical ExaminationLanguage Test के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल फिटनेस टेस्ट किया जाएगा।
Final Selectionअंतिम चयन State-wise एवं Category-wise मेरिट और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।
Name of TestNo. of QuestionsMaximum MarksDuration
General / Financial Awareness252515 Minutes
General English252515 Minutes
Quantitative Aptitude252515 Minutes
Reasoning Ability & Computer Aptitude252515 Minutes
Total10010060 Minutes

Step 1: NAPS Portal पर Registration करें

SBI Apprentice Form भरने से पहले आपको NAPS (National Apprenticeship Promotion Scheme) Portal पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।

  • NAPS Portal खोलें
  • Candidate Registration पर क्लिक करें
  • मोबाइल नंबर और Email ID से रजिस्ट्रेशन करें
  • आधार और शैक्षणिक जानकारी भरें
  • Login ID और Password सुरक्षित रखें

Step 2: SBI Career Website खोलें

  • Careers Section खोलें
  • “Current Openings” पर क्लिक करें
  • “Engagement of Apprentices in SBI 2026” लिंक चुनें

Step 3: New Registration करें

  • “Apply Online” पर क्लिक करें
  • “Click Here For New Registration” चुनें
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और Email ID भरें
  • OTP Verification पूरा करें

Step 4: Application Form भरें

  • Personal Details
  • Address Details
  • Educational Qualification
  • Category Details
  • State Preference
  • Local Language जानकारी
  • जानकारी बिल्कुल सही भरें क्योंकि बाद में Document Verification होगा।
  • फीस का जमा करें। ये फीस ऑनलाइन माध्यम से ही जमा होगी।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी डिटेल्स चेक करें और Final Submit करें।
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद उसका प्रिंटआउट ले लें।
Important LinksAction
SBI Direct LinkClick Here
Direct Apply Link For NAPS PortalClick Here
Download Official NotificationDownload Now
SBI Bank Official WebsiteClick Here
Jobvani HomepageClick Here
Join Telegram ChannelJoin Now
Join Whatsapp ChannelClick Here

SBI Apprentice Recruitment 2026 – FAQs

Q1. SBI Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?

SBI Apprentice Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट और NAPS Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q2. SBI Apprentice Online Form 2026 भरने की अंतिम तिथि क्या है?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 जून 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Q3. SBI Apprentice Recruitment 2026 में कुल कितने पद जारी किए गए हैं?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा SBI Apprentice Recruitment 2026 के तहत पूरे भारत में कुल 7150 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती Apprenticeship Act, 1961 के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।

Leave a Reply