Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026 Bihar: इंटर पास छात्राओं के लिए बड़ी Scholarship योजना

Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026 Bihar: अगर आपने वर्ष 2026 में बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा पास की है और आप अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की छात्रा हैं, तो बिहार सरकार की यह योजना आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना 2026 के तहत इंटर पास छात्राओं को आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे आगे की पढ़ाई बिना किसी आर्थिक परेशानी के जारी रख सकें।

Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026 Bihar
Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026 Bihar

यह योजना खासतौर पर उन छात्राओं के लिए शुरू की गई है जिन्होंने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से प्रथम श्रेणी या द्वितीय श्रेणी में 12वीं पास की है। सरकार इस योजना के माध्यम से छात्राओं को प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए भेजती है।

आज के इस लेख में हम Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026 Bihar से रिलेटेड सभी देंगे। जैसे फॉर्म कब से भरा जायेगा, कितना रुपया मिलेगा, इस योजना के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकते हैं, क्या क्या डॉक्यूमेंट लगेगा और ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है सभी प्रक्रिया को अच्छे से समझेंगे।

विवरणजानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना 2026
राज्यबिहार
विभागशिक्षा विभाग, बिहार सरकार
लाभार्थीSC/ST वर्ग की छात्राएं
योग्यताइंटर पास
बोर्डबिहार बोर्ड
आवेदन प्रक्रियाOnline
आवेदन शुरू होने की तिथि25 मई 2026
आवेदन पोर्टलMedhaSoft
स्कॉलरशिप राशिप्रथम श्रेणी – ₹15,000
द्वितीय श्रेणी – ₹10,000
भुगतान तरीकाDBT
Official Websitemedhasoft.bihar.gov.in

अगर आपने 2026 में बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा पास की है और अब बिहार सरकार की स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो यह आपके लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर है। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मेधावृत्ति योजना के तहत योग्य छात्राओं को आर्थिक सहायता देने की तैयारी कर ली है।

इस योजना का उद्देश्य है कि समाज के उन वर्गों की मेधावी छात्राएं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद मिल सके। सरकार चाहती है कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्रा सिर्फ पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े।

अगर आप अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से हैं और आपने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 प्रथम या द्वितीय श्रेणी से पास की है, तो आपके लिए यह योजना बेहद लाभकारी है। बिहार सरकार ने मेधावी छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मेधावृत्ति योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रथम श्रेणी से पास छात्राओं को ₹15,000 और द्वितीय श्रेणी से पास छात्राओं को ₹10,000 की राशि दी जाएगी। यह राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी या बिचौलियों की भूमिका नहीं रहेगी। सरकार का उद्देश्य है कि मेधावी छात्राएं आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न रोकें और आत्मनिर्भर बन सकें। इसलिए यदि आप पात्र हैं, तो समय पर आवेदन करें और इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं।

Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026 Bihar
ActivityDate / Details
BSEB Intermediate Result 2026मार्च 2026 में बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी किया गया।
Official Notification Releaseमई 2026 में मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना का आधिकारिक नोटिस जारी
Online Application Start Date25 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया MedhaSoft पोर्टल पर शुरू।
Student Registration Processआवेदन शुरू होने के साथ छात्राओं को मोबाइल नंबर एवं आधार सत्यापन के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
Last Date to Apply Onlineजल्द घोषित होगी (संभावित अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2026)। अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना अनिवार्य।
Document Verificationआवेदन जमा होने के बाद छात्राओं के दस्तावेज एवं बैंक विवरण का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा।
Merit List / Approval Statusपात्र छात्राओं की सूची एवं आवेदन स्वीकृति स्थिति MedhaSoft पोर्टल पर जारी की जाएगी।
Scholarship Disbursementआवेदन सत्यापन पूरा होने के बाद DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
Application Status Checkछात्राएं Registration Number की मदद से ऑनलाइन आवेदन की स्थिति चेक कर सकेंगी।

यह योजना केवल उन छात्राओं के लिए है जो अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से आती हैं और जिन्होंने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 प्रथम या द्वितीय श्रेणी से पास की है। प्रथम श्रेणी से पास छात्राओं को ₹15,000 और द्वितीय श्रेणी से पास छात्राओं को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि सीधे DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि मेधावी छात्राएं आर्थिक कठिनाइयों के कारण पढ़ाई बीच में न रोकें।

पात्रता मानदंडविवरण
योग्य वर्गकेवल अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की छात्राएं
शैक्षणिक योग्यताबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 पास होना आवश्यक
पासिंग श्रेणीप्रथम श्रेणी (First Division) या द्वितीय श्रेणी (Second Division) से उत्तीर्ण
प्रोत्साहन राशिप्रथम श्रेणी – ₹15,000
द्वितीय श्रेणी – ₹10,000
भुगतान का तरीकाDBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में राशि भेजी जाएगी
अनिवार्य शर्तछात्रा का बैंक खाता सक्रिय और आधार से लिंक (सीडिंग) होना चाहिए

इन्हें भी देखें Bihar Police New Vacancy 2026: 57,000 पदों पर बड़ी भर्ती, साथ में SI भी जानें पूरी जानकारी

अगर आप मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना 2026 के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इसे MedhaSoft Portal के माध्यम से ही ऑनलाइन करना होगा

Step 1: Official Website खोलें

सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में इंटरनेट ब्राउज़र खोलें और MedhaSoft की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

MedhaSoft Portal

Step 2: Scholarship Link पर क्लिक करें

होमपेज खुलने के बाद वहां “Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026” या “SC/ST Scholarship” का लिंक दिखाई देगा। उस लिंक पर क्लिक करें।

Step 3: Student Registration करें

अब आपको सबसे पहले नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहां छात्रा को निम्न जानकारी भरनी होगी:

  • छात्रा का नाम
  • Roll Number
  • Roll Code
  • जन्मतिथि
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो)

सभी जानकारी बिल्कुल मार्कशीट के अनुसार भरें।

Step 4: OTP Verification पूरा करें

मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपके नंबर पर OTP आएगा। उस OTP को दर्ज करके मोबाइल नंबर Verify करें।

OTP Verification के बाद आपका Registration Complete हो जाएगा।

Step 5: Login करके आवेदन फॉर्म भरें

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद User ID और Password की मदद से Login करें। अब आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको:

Personal Details
Address Details
Educational Information
Category Information
Bank Account Details

भरनी होगी।

Step 6: जरूरी Documents Upload करें

अब सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें:

इंटर मार्कशीट
आधार कार्ड
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
बैंक पासबुक
पासपोर्ट साइज फोटो

ध्यान रखें कि सभी दस्तावेज साफ और सही फॉर्मेट में होने चाहिए।

Step 7: Bank Details सावधानी से भरें

यह सबसे महत्वपूर्ण स्टेप होता है क्योंकि स्कॉलरशिप की राशि DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसलिए बैंक खाता छात्रा के नाम पर होना चाहिए
IFSC Code सही भरें
बैंक खाता आधार से लिंक (सीडेड) होना चाहिए

Step 8: Preview Check करें

Final Submit करने से पहले पूरा फॉर्म एक बार ध्यान से जांच लें।

यदि नाम, बैंक डिटेल या दस्तावेज में गलती होगी तो आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।

Step 9: Final Submit करें

सभी जानकारी सही होने पर “Final Submit” बटन पर क्लिक करें।

Submit होने के बाद आवेदन नंबर स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Step 10: Print Out सुरक्षित रखें

अंत में आवेदन फॉर्म का Print Out या PDF डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उपयोग किया जा सके।

प्लेटफ़ॉर्मडायरेक्ट लिंक
बिहार मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंApply (जल्द जारी होगा)
Applicant LoginClick Here (जल्द जारी होगा)
Official Website Click Here
WhatsApp ChannelClick Here
Telegram ChannelClick Here

Q1. मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना 2026 किसके लिए है?
Ans – यह योजना बिहार की SC/ST इंटर पास छात्राओं के लिए है।

Q2. इस योजना में कितना रुपया मिलता है?
Ans – प्रथम श्रेणी पर ₹15,000 और द्वितीय श्रेणी पर ₹10,000 मिलते हैं।

Q3. आवेदन कहाँ से होगा?
Ans – ऑनलाइन आवेदन MedhaSoft पोर्टल पर किया जाएगा।

Q4. क्या लड़के आवेदन कर सकते हैं?
Ans – नहीं, यह योजना केवल छात्राओं के लिए है।

Q5. आवेदन शुल्क कितना है?
Ans – आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।

Leave a Reply