Top 10 Government Jobs After ITI 2026: ITI के बाद सबसे अच्छी सरकारी नौकरी कौन सी है?

Top 10 Government Jobs After ITI 2026: आज के समय में जब स्टूडेंट ITI (Industrial Training Institute) पास कर लेते हैं, तब स्टूडेंट के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि हमारे लिए बेस्ट नौकरी कौन सी होगी, कौन सी नौकरी करने पर अच्छी सैलरी मिलेगी। आईटीआई पास छात्रों के लिए जॉब अलग अलग होगी क्योकि सभी स्टूडेंट का ट्रेड अलग अलग होता है। खासकर रेलवे, बिजली विभाग, रक्षा विभाग, PSU कंपनियां और राज्य सरकारें हर साल हजारों पदों पर भर्ती निकालती हैं।

Top 10 Government Jobs After ITI 2026
Top 10 Government Jobs After ITI 2026

आज के समय में ITI करने वाले छात्रों के लिए सरकारी नौकरी में कॉम्पिटिशन लगातार बढ़ रहे हैं। अगर आपने Electrician, Fitter, Diesel Mechanic, Welder, COPA, Turner, Machinist या किसी अन्य ट्रेड से ITI किया है, तो आपके पास अच्छी सैलरी और स्थिर भविष्य बनाने का शानदार मौका है। बहुत सारे छात्र ITI पूरा करने के बाद यह सोचते हैं कि अब कौन सी सरकारी नौकरी की तैयारी करूँ, किस विभाग में ज्यादा सैलरी मिलती है, और किस नौकरी में भविष्य सुरक्षित है। इस लेख में हम आपको ITI के बाद मिलने वाली Top 10 Government Jobs की पूरी जानकारी देंगे आप ये पूरा लेख जरूर पढ़ें।

क्रम संख्यानौकरी का नाममुख्य विभागजरूरी ट्रेडऔसत सैलरीभविष्य / अवसर
1RRB ALPभारतीय रेलवेElectrician, Fitter, सभी टेक्निकल ट्रेड₹35,000 – ₹55,000उच्च सरकारी सुविधा व प्रमोशन
2Railway Technicianरेलवे विभागElectrician, Electronics, सभी टेक्निकल ट्रेड₹30,000 – ₹50,000तकनीकी क्षेत्र में शानदार करियर
3DRDO TechnicianDRDOFitter, Welder, सभी टेक्निकल ट्रेड₹28,000 – ₹45,000रक्षा क्षेत्र में सुरक्षित नौकरी
4ISRO TechnicianISROMachinist, Turner, सभी टेक्निकल ट्रेड₹35,000 – ₹60,000सम्मानजनक व हाई-टेक करियर
5BHELBHELFitter, Electrician, सभी टेक्निकल ट्रेड₹25,000 – ₹40,000Industrial Experience व ग्रोथ
6ONGC TechnicianONGCDiesel Mechanic, सभी टेक्निकल ट्रेड₹30,000 – ₹55,000ऊर्जा क्षेत्र में शानदार अवसर
7Linemanबिजली विभागWireman, Electrician, सभी टेक्निकल ट्रेड ₹25,000 – ₹45,000राज्य सरकारी स्थायी नौकरी
8Indian Army Technicalभारतीय सेनाTechnical Trades, सभी टेक्निकल ट्रेड₹30,000 – ₹50,000देश सेवा व सम्मान
9NTPC TechnicianNTPCElectrician, Fitter, सभी टेक्निकल ट्रेड₹35,000 – ₹60,000High Salary PSU Job
10IOCL ApprenticeIOCLसभी टेक्निकल ट्रेड₹30,000 – ₹55,000भविष्य में Permanent Job का मौका

सरकारी नौकरियों में ITI पास उम्मीदवारों से कुछ सामान्य योग्यताएं मांगी जाती हैं। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से ITI पास होना जरूरी होता है। साथ ही संबंधित ट्रेड जैसे Electrician, Fitter, Welder, Diesel Mechanic या अन्य ट्रेड का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आपका सर्टिफिकेट NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी जाती है, जबकि अधिकतम आयु 30 वर्ष तक हो सकती है। हालांकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाती है। कुछ तकनीकी और बड़ी भर्तियों में Apprenticeship Experience को अतिरिक्त योग्यता माना जाता है। यदि उम्मीदवार के पास Apprentice का अनुभव होता है, तो चयन में प्राथमिकता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI पास
  • संबंधित ट्रेड का सर्टिफिकेट
  • उम्र सामान्यतः 18 से 30 वर्ष
  • कुछ पदों में Apprenticeship Experience भी जरूरी होता है

1. RRB ALP (Assistant Loco Pilot)

यह ITI छात्रों के बीच सबसे लोकप्रिय सरकारी नौकरी है। ALP का काम ट्रेन इंजन के संचालन में लोको पायलट की सहायता करना होता है। आगे जाकर आप रेल ड्राइवर बन सकते हैं।

योग्यता

  • 10वीं + ITI
  • NCVT/SCVT प्रमाणपत्र

चयन प्रक्रिया

  • CBT Exam
  • CBT-2
  • Computer Aptitude Test
  • Document Verification

सैलरी

₹35,000 से ₹85,000 तक।

नोट: RRB ALP Recruitment 2026 Apply Online

Railway Technician भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण तकनीकी सरकारी नौकरी है, जिसमें ट्रेन, इंजन, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और रेलवे मशीनों की मरम्मत व मेंटेनेंस का कार्य किया जाता है। इस भर्ती में Electrician, Fitter, Electronics Mechanic, Welder और Diesel Mechanic जैसे ITI ट्रेड वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Railway Technician भर्ती ITI पास छात्रों के लिए ये जॉब सबसे अच्छी होती है क्योंकि एक एग्जाम उसके बाद जॉब। इस नौकरी में रेलवे की मशीनों, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और तकनीकी उपकरणों की देखभाल का कार्य करना होता है। अच्छी सैलरी, सरकारी सुविधाएं और सुरक्षित भविष्य के कारण यह ITI छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय भर्ती है।

योग्यता

  • 10वीं + ITI
  • NCVT/SCVT प्रमाणपत्र

चयन प्रक्रिया

  • CBT Exam
  • Document Verification

सैलरी

₹35,000 से ₹50,000 तक।

ITI पास उम्मीदवारों के लिए DRDO (Defence Research and Development Organisation) में समय-समय पर Technician, Apprentice और Technical Assistant जैसे पदों पर भर्ती निकाली जाती है। यहां काम करने से छात्रों को आधुनिक तकनीक सीखने का मौका मिलता है। अच्छी सैलरी, सरकारी सुविधाएं और सुरक्षित करियर के कारण यह नौकरी काफी लोकप्रिय मानी जाती है।

योग्यता

  • 10वीं + ITI (Trade according to the Company)
  • NCVT/SCVT प्रमाणपत्र

पद

  • Technician
  • Trade Apprentice
  • Technical Assistant

सैलरी

₹28,000 से ₹45,000 तक।

ISRO में ITI पास छात्रों के लिए Technician और Technical Assistant की नौकरी एक शानदार करियर विकल्प मानी जाती है। यहां आधुनिक तकनीक के साथ काम करने का मौका मिलता है। अच्छी सैलरी, सरकारी सुविधाएं और सम्मानजनक कार्य वातावरण के कारण यह नौकरी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है।

योग्यता

  • 10वीं + ITI
  • Fitter
  • Electrician
  • Machinist
  • Turner ( according to the Company)
  • NCVT/SCVT प्रमाणपत्र

चयन प्रक्रिया

  • Written Test
  • Skill Test

सैलरी

₹35,000 से ₹60,000 तक।

BHEL (Bharat Heavy Electricals Limited) भारत की प्रमुख सरकारी कंपनियों में से एक है, जो बिजली और भारी मशीनों के निर्माण के लिए जानी जाती है। यह कंपनी समय-समय पर ITI पास उम्मीदवारों के लिए Apprentice, Technician और Trade Apprentice जैसे पदों पर भर्ती निकालती रहती है। Electrician, Fitter, Welder और Machinist जैसे ट्रेड वाले छात्रों को यहां अच्छे अवसर मिलते हैं। BHEL में काम करने से तकनीकी अनुभव बढ़ता है, साथ ही अच्छी सैलरी, प्रशिक्षण और भविष्य में स्थायी नौकरी पाने की संभावना भी रहती है। अगर आप यहां से Apprentice कर लेते हैं तो आगे आने वाले vacancy में प्रायोरिटी दी जाती है

योग्यता

  • 10वीं + ITI
  • (Trade according to the Company)
  • NCVT/SCVT प्रमाणपत्र

पद

Trade Apprentice
Technician Apprentice
Fitter Technician

सैलरी

₹25,000 से ₹40,000।

ONGC (Oil and Natural Gas Corporation) भारत की सबसे बड़ी सरकारी तेल और गैस कंपनियों में से एक है। यह कंपनी ITI पास उम्मीदवारों के लिए समय-समय पर Junior Technician, Assistant Technician, Trade Apprentice और Technical Helper जैसे पदों पर भर्ती निकालती रहती है। ONGC में नौकरी करने वाले कर्मचारियों को अच्छी सैलरी, मेडिकल सुविधा, सरकारी भत्ते और करियर ग्रोथ के अवसर मिलते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन शामिल होता है।

योग्यता

  • 10वीं + ITI
  • NCVT/SCVT प्रमाणपत्र

Trade

  • Welder
  • Diesel Mechanic
  • Electrician
  • Other Trade ( according to the Company)

सैलरी

₹30,000 से ₹55,000 तक।

बिजली विभाग (Electricity Department) ITI पास छात्रों के लिए सरकारी नौकरी का एक अच्छा विकल्प माना जाता है। अलग-अलग राज्यों के बिजली विभाग समय-समय पर Lineman, Technician, Wireman और Helper जैसे पदों पर भर्ती निकालते रहते हैं। Electrician और Wireman ट्रेड वाले उम्मीदवारों की यहां सबसे ज्यादा मांग रहती है। इस नौकरी में बिजली लाइन की देखभाल, मरम्मत और तकनीकी कार्य करना होता है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होता है।

पद

  • Lineman
  • Technician
  • Wireman
  • Helper

Trade

  • Electrician
  • Wireman

सैलरी

₹25,000 से ₹45,000।

इस जॉब में सभी राज्य की सैलरी अलग अलग हो सकती है

इसमें ITI पास छात्रों इंडियन आर्मी के साथ रहकर टेक्निकल काम को करते हैं। भारतीय सेना समय-समय पर Technical Tradesman, Soldier Technical, MES और अन्य तकनीकी पदों पर भर्ती निकालती है। Electrician, Fitter, Mechanic, Welder और अन्य तकनीकी ट्रेड वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन शामिल होता है। सेना में नौकरी करने वाले उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी, मेडिकल सुविधा, कैंटीन सुविधा, भत्ते और पेंशन जैसी सरकारी सुविधाएं मिलती हैं।

पद

Technical Tradesman
Army Technical Staff
MES भर्ती

Trade

  • Electrician
  • Fitter
  • Mechanic
  • Welder Other trade ( according to the Company)

सैलरी

₹30,000 से ₹50,000 तक।

Indian Army Technical Jobs ITI छात्रों के लिए देश सेवा के साथ शानदार करियर का अवसर देती है। इस नौकरी में अच्छी सैलरी, फ्री मेडिकल सुविधा, सरकारी भत्ते और सुरक्षित भविष्य का लाभ मिलता है। सम्मान और स्थायी करियर के कारण युवा इसे काफी पसंद करते हैं।

भारत में लगभग 300 CPSEs (Central Public Sector Enterprises) कार्यरत हैं, जिनमें 8 Maharatna, 16 Navratna और 74 Miniratna कंपनियाँ शामिल हैं। इन कंपनियों में हर साल हजारों पदों पर भर्ती होती है। 2026 में NTPC, NALCO, BEL, SAIL, Coal India, IOCL, BHEL जैसी प्रमुख कंपनियां इंजीनियर, मैनेजर, अप्रेंटिस और अन्य तकनीकी/गैर-तकनीकी पदों के लिए भर्ती करती रहती हैं। भर्ती प्रक्रिया में GATE स्कोर, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट शामिल होते हैं। PSU नौकरियाँ स्थिर वेतन, भत्ते, पेंशन और करियर ग्रोथ के लिए जानी जाती हैं।

प्रमुख कंपनियों के नाम

कंपनी का नामपदITI ट्रेड्सआवेदन मोड
NTPCTechnician / OperatorFitter, Electrician, Welder, Instrument Mechanicऑनलाइन
BHELApprentice / TechnicianMachinist, Turner, Electrician, Electronics Mechanicऑनलाइन
SAILOperator-cum-TechnicianFitter, Welder, Diesel Mechanic, AC Mechanicऑनलाइन
IOCLApprenticeWireman, Electrician, Instrument Mechanic, Fitterऑनलाइन
Coal IndiaTechnician / OperatorDiesel Mechanic, Fitter, Welder, Electricianऑनलाइन
BELTechnician ApprenticeElectronics Mechanic, Electrician, Machinistऑनलाइन

पद

  • Technician
  • Operator
  • Apprentice

सैलरी

₹30,000 से ₹60,000 तक।

NTPC (National Thermal Power Corporation) भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा उत्पादन कंपनी है, जो देशभर में बिजली संयंत्र संचालित करती है। यह कंपनी युवाओं को स्थिर करियर और आकर्षक वेतन का अवसर देती है। NTPC हर साल ITI पास उम्मीदवारों के लिए Technician, Operator और Apprentice पदों पर भर्ती निकालती है। इसमें Fitter, Electrician, Welder, Instrument Mechanic, Machinist, Turner, Diesel Mechanic जैसे ट्रेड्स को प्राथमिकता दी जाती है। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट शामिल होते हैं।

पद का नामयोग्यता (ITI ट्रेड)कार्य क्षेत्रआवेदन मोड
TechnicianFitter, Electrician, Welderपावर प्लांट संचालन एवं रखरखावऑनलाइन
OperatorMachinist, Turner, Diesel Mechanicमशीन संचालन एवं मरम्मतऑनलाइन
ApprenticeWireman, Instrument Mechanic, Electronics Mechanicप्रशिक्षण एवं तकनीकी कार्यऑनलाइन
Maintenance StaffAC Mechanic, Refrigeration Mechanicउपकरणों की देखभाल एवं मरम्मतऑनलाइन
  • Technician (Level-2):
  • प्रारंभिक बेसिक वेतन ₹19,900
  • कुल मासिक आय (भत्तों सहित) ₹28,000 – ₹32,000
  • Operator (Level-3):
  • प्रारंभिक बेसिक वेतन ₹21,700
  • कुल मासिक आय ₹30,000 – ₹35,000
  • Apprentice (Level-2/3):
  • प्रारंभिक बेसिक वेतन ₹19,900 – ₹21,700
  • कुल मासिक आय ₹25,000 – ₹30,000
  • Maintenance Staff (Level-3/4):
  • प्रारंभिक बेसिक वेतन ₹21,700 – ₹25,500
  • कुल मासिक आय ₹32,000 – ₹38,000

भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट शामिल होते हैं।

निष्कर्ष

उम्मीद है आपको आर्टिकल पढ़कर अच्छा लगा होगा और आपकी साडी उलझने सुलझ गई होगी। आजकल ITI करने के बाद सरकारी नौकरी पाने के अवसर बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। रेलवे, DRDO, ISRO, बिजली विभाग और PSU कंपनियाँ ITI पास युवाओं को अच्छी सैलरी और सुरक्षित भविष्य देती हैं। जरुरी नहीं की आप सरकारी नौकरी ही करें कुछ प्राइवेट कंपनी में भी अच्छी सैलरी मिलती है eg: मारुती सुजुकी, टाटा मोटर्स, और हीरो motorcorps इस सभी कंपनी में ठीक ठाक सैलरी मिल जाती है अगर आप प्राइवेट जॉब करना चाहते हैं तो हमारे Whatsapp Channel जुड़े। नए अपडेट पाने के लिए JOBVANI.COM सर्च करें।

FAQ

ITI या Polytechnic कौन बेहतर?

Ans: अगर आप जल्दी नौकरी चाहते हैं तो ITI बेहतर विकल्प माना जाता है। अगर आप आगे इंजीनियरिंग और उच्च तकनीकी क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो Polytechnic अच्छा विकल्प हो सकता है।

ITI के बाद Apprentice करना जरूरी है क्या?

Ans: हर जगह जरूरी नहीं है, लेकिन Apprentice करने से अनुभव बढ़ता है और नौकरी मिलने की संभावना अधिक हो जाती है। कई सरकारी विभाग Apprentice उम्मीदवारों को प्राथमिकता देते हैं।

प्लेटफ़ॉर्मडायरेक्ट लिंक
Railway TechnicianClick Here
RRB ALP Vacancy 2026 Click Here
NTPC Official WebsiteClick Here
WhatsApp ChannelClick Here
Telegram ChannelClick Here

Leave a Reply