Bihar Board 11th Admission 2026 Online Apply: Last Date, Eligibility, Full Details (Session 2026-28)

Bihar Board 11th Admission 2026: बिहार बोर्ड (BSEB) ने सत्र 2026-28 के लिए कक्षा 11वीं (इंटर) में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया गया है। छात्र 08 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक ₹350 शुल्क के साथ OFSS पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। चयनित छात्रों को मेरिट लिस्ट के अनुसार कॉलेज आवंटित किया जायेगा |

Bihar Board Inter admission 2026
Bihar Board 11th Admission 2026

OFSS (Online Facilitation System for Students) क्या है

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) हर साल इंटर (कक्षा 11वीं) में प्रवेश के लिए OFSS (Online Facilitation System for Students) के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया आयोजित करती है। यह बिहार राज्य की एक सुव्यवस्थित प्रवेश प्रणाली है, जिसके जरिए छात्र-छात्राओं को बिहार के सरकारी और निजी इंटर कॉलेजों तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश का अवसर मिलता है।

OFSS प्रणाली का उद्देश्य है कि प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और सुलभ बनाया जाए ताकि हर छात्र बिना किसी परेशानी के घर बैठे आवेदन कर सके। यह व्यवस्था न केवल समय की बचत करती है, बल्कि छात्रों को अपनी पसंद के संकाय और संस्थान चुनने का अवसर भी प्रदान करती है।

OFSS बिहार 11th एडमिशन 2026: एक परिचय

बिहार बोर्ड द्वारा इस बार आवेदन के लिए बहुत ही कम समय दिया गया है, पहले 19 अप्रैल तक समय दिया गया था अब इसे बढाकर 25 अप्रैल तक कर दिया गया है इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें जल्द से जल्द अपना फॉर्म भरें |

इस प्रक्रिया के अंतर्गत छात्र अपनी पसंद के संकाय – Arts, Commerce, Science और Vocational में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होता है और छात्रों को अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार कॉलेज चुनने की सुविधा दी जाती है। इसके बाद BSEB छात्रों के मैट्रिक परीक्षा (10वीं) के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करता है। चयनित छात्रों को उनके चुने हुए कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है।

Bihar Board Inter Admission 2026 – Overview

ColumnDetails
Board NameBihar School Examination Board (BSEB)
Admission ForIntermediate (Class 11th)
Session2026–2028
Application ModeOnline (OFSS Portal ofssbihar.net)
Start Date8 अप्रैल 2026
Last Date25 अप्रैल 2026 ( date बढ़ने की संभावना है )
Application Fee₹350/-
Total Seatsलगभग 17.50+ लाख
Institutions9988+ स्कूल और कॉलेज
Choice Fillingअधिकतम 20 संस्थान/college
StreamsArts, Commerce, Science, Vocational
Eligibility10th पास छात्र (BSEB/CBSE/ICSE/अन्य बोर्ड)
Selection BasisMerit List + Choice Filling
Documents Required10th Marksheet, Photo, Caste/Residence Certificate (यदि लागू हो)

OFSS Bihar 11th Admission 2026-28

आज के इस आर्टिकल में हम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) सत्र 2026-28 के लिए इंटर (कक्षा 11वीं) में नामांकन से संबंधित सभी जानकारी को अच्छे से जानेगें | अगर आप 10वीं कक्षा पास कर ली है आगे आप बिहार बोर्ड (BSEB) से सत्र 2026-28 के लिए कक्षा 11वीं (इंटर) में नामांकन लेना चाहते हैं तो यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी सबसे पहले आपको OFSS (Online Facilitation System For Students) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। ऑनलाइन प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है।

अगर आप भी इस साल मैट्रिक (10वीं) परीक्षा पास हुए हैं और इंटर {11th} में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें हम सभी प्रोसेस आवेदन प्रक्रिया, मेरिट लिस्ट, कॉलेज/स्कूल चयन, इम्पोर्टेन्ट डॉक्यूमेंट और एडमिशन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जानने वाले हैं। इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि इस लेख को तक जरूर पढ़ें।

BSEB 11th Admission 2026-28: Important Dates

विवरणDate
Application Start Date08 April 2026
Application Last Date25 April 2026 (Last Date Extended)
1st Merit List Releaseजल्द जारी होगा
1st Admission Last Dateजल्द जारी होगा
2nd Merit List Releaseजल्द जारी होगा
2nd Admission Last Dateजल्द जारी होगा
3rd Merit List Releaseजल्द जारी होगा
Spot Admission Startतीनों merit lists आने के बाद

पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता

  • Matriculation/10th पास छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • बिहार बोर्ड, CBSE, ICSE या अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास छात्र पात्र हैं।
  • सत्र 2026-28 के लिए कोई निश्चित आयु सीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन छात्र 10वीं पास होना अनिवार्य है।

Bihar Board Inter Admission 2026 – Application Fee Details

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट नामांकन 2026 के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्गों के छात्रों हेतु समान रखा है। इसका अर्थ है कि चाहे छात्र सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) से हों, सभी को एक ही शुल्क देना होगा।

  • 💰 General / OBC / EWS वर्ग के छात्र: ₹350/-
  • 💰 SC / ST वर्ग के छात्र: ₹350/-
    इस प्रकार, किसी भी वर्ग के लिए शुल्क में कोई भिन्नता नहीं है। यह कदम छात्रों के बीच समानता और पारदर्शिता सुनिश्चित करता है।
    भुगतान की प्रक्रिया
    छात्रों को आवेदन शुल्क का भुगतान पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से करना होगा

Bihar Board Inter Admission 2026: Online आवेदन कैसे करें?

अगर आप Bihar Board Inter Admission 2026 Online Form Apply करना चाहते हैं, तो सबसे पहले OFSS की official वेबसाइट पर जाएँ निचे टेबल में आपको OFFS का official लिंक दिया गया है | यह पूरी प्रक्रिया BSEB द्वारा OFSS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जाती है।

  1. OFFS वेबसाइट खोलें
    सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर इंटरनेट ब्राउज़र खोलें और OFSS की आधिकारिक वेबसाइट www.ofssbihar.in पर जाएँ।
  2. Application Form लिंक पर क्लिक करें
    होमपेज पर आपको “Common Application Form for Intermediate 2026” का लिंक मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
  3. निर्देश पढ़ें और प्रक्रिया शुरू करें
    आवेदन से पहले सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें। फिर दिए गए चेकबॉक्स पर टिक करें और आगे बढ़ें।
  4. बोर्ड और विवरण भरें
  • अपना बोर्ड चुनें (जैसे BSEB, CBSE, ICSE आदि)।
  • रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
  • जन्म तिथि (Date of Birth) भरें।
  1. फोटो अपलोड करें
    अपनी पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
  2. कॉलेज/स्कूल चुनें
  • कम से कम 10 कॉलेज/संस्थान चुनना अनिवार्य है।
  • आप चाहें तो अधिकतम 20 विकल्प चुन सकते हैं।
  • अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार प्राथमिकता सेट करें।
  1. आवेदन शुल्क जमा करें
  • आवेदन शुल्क ₹350/- है।
  • भुगतान ऑनलाइन करें: Debit Card, Credit Card, Net Banking या E-Challan से।
  1. Final Submit और Print Out
  • सभी जानकारी ध्यान से जाँचें।
  • “Submit” पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें और सुरक्षित रखें।

छात्रों के लिए सुझाव

  • आवेदन करते समय कोई भी जानकारी गलत न भरें, वरना फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
  • कॉलेज विकल्प सोच-समझकर चुनें, क्योंकि मेरिट लिस्ट इन्हीं पर आधारित होगी।
  • आवेदन शुल्क की रसीद और फॉर्म की कॉपी सुरक्षित रखें|

Admission Process

  • Online Registration – OFSS पोर्टल पर लॉगिन करके आवेदन करें।
  • Choice Filling – अधिकतम 20 कॉलेज/संस्थान चुनें।
  • Merit List – BSEB द्वारा जारी किया जाएगा।
  • Seat Allocation – मेरिट और विकल्पों के आधार पर।
  • Document Verification – चयनित संस्थान में।

Important Links

विवरणलिंक
Apply OnlineClick Here
Student LoginClick Here
Download Common ProspectusDownload PDF
Official Websiteofssbihar.in
Our home page Job Vani

जॉब वाणी की खासियतें :-

Job Vani पर आपको इसी तरह की परीक्षा से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिलती रहेगी। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!

आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सही नौकरी पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। Job Vani एक प्रमुख ऑनलाइन जॉब पोर्टल है, जो नौकरी तलाशने वाले उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और अनुभव के अनुसार सही अवसर प्रदान करता है

नवीनतम जॉब अपडेट्स: नियमित रूप से नई नौकरियों की जानकारी।

बिना किसी शुल्क के सभी कैंपस प्लेसमेंट के बारे में जानकारी।

अगर आप भी बेहतरीन करियर अवसरों की तलाश में हैं, अच्छी कंपनी में नौकरी पाना चाहते हैं तो जॉब सफर वेबसाइट पर जाएं और अपने सपनों की नौकरी पाएं।

अगर आप कुछ जानना चाहते हैं तो कमेंट जरूर करें धन्यवाद…

Leave a Reply