BPSC 72nd Notification 2026 1186 पदों पर बंपर भर्ती, Graduation पास करें ऑनलाइन आवेदन

BPSC 72nd Notification 2026 1186 पदों पर बंपर भर्ती, Graduation पास करें ऑनलाइन आवेदन: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 1186 पदों पर नियुक्ति होगी। ऑनलाइन आवेदन 7 मई से 31 मई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे और प्रारंभिक परीक्षा संभावित की तिथि 26 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

इस लेख में हम BPSC से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क, सीमा केटेगरी वाइज पदों की संख्या, योग्यता, आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से समझेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें ताकि फॉर्म भरते समय कोई परेशानी न हो।

BPSC 72nd Notification 2026
BPSC 72nd Notification 2026

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए राज्य के अलग‑अलग विभागों में कुल 1186 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में वे सभी उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिन्होंने Graduation (स्नातक) की पढ़ाई पूरी कर ली है।

विवरणजानकारी
Organizationबिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
परीक्षा का नाम72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2026
कुल पद1186
योग्यताGraduation पास
आवेदन प्रारंभ तिथि07 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 मई 2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
Official Website bpsc.bihar.gov.in
Events Dates
BPSC 72nd Notification 20265th May 2026
आवेदन प्रारंभ तिथि07 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026
BPSC 72nd Prelims Admit Card July 2026 ( संभावित )
72nd BPSC Prelims Exam Date 2026 26th July 2026 ( संभावित )
Fee Payment Last Date31 मई 2026

इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क समान रखा गया है। इसका अर्थ है कि चाहे उम्मीदवार सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) से हों, सभी को एक ही शुल्क देना होगा।

वर्गआवेदन शुल्कभुगतान का माध्यममहत्वपूर्ण निर्देश
सामान्य / OBC / EBC/ EWS / SC / ST₹100/-ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि)* बिना शुल्क जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
* भुगतान सफल होने के बाद प्राप्त रसीद सुरक्षित रखें।
* शुल्क जमा करने के बाद ही आवेदन मान्य होगा।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के रूप में Graduation पास होना अनिवार्य है। यानि स्टूडेंट किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री पूरी की होनी चाहिए।

योग्यता विवरण:

  • उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की पढ़ाई पूरी की हो।
  • केवल वही उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे जिनकी डिग्री विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) या संबंधित मान्यता प्राप्त संस्थान से मान्य है।
  • यदि उम्मीदवार ने स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं की है, तो वह इस भर्ती प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाएगा।

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा को 01 अगस्त 2026 के आधार पर तय किया गया है। न्यूनतम आयु अलग‑अलग पदों के अनुसार निर्धारित की गई है, जो 20 साल, 21 साल या 22 साल हो सकती है। यानी उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए कम से कम इतनी साल पूरी करनी होगी।

श्रेणीन्यूनतम आयु (01.08.2026)अधिकतम आयुमहत्वपूर्ण निर्देश
सामान्य वर्ग (पुरुष)20 / 21 / 22 वर्ष (पद अनुसार)37 वर्ष– न्यूनतम आयु पद के अनुसार तय है।
– अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सामान्य वर्ग (महिला), पिछड़ा वर्ग (BC), अति पिछड़ा वर्ग (EBC)20 / 21 / 22 वर्ष (पद अनुसार)40 वर्ष– पुरुष एवं महिला दोनों के लिए लागू।
– अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।
अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST)20 / 21 / 22 वर्ष (पद अनुसार)42 वर्ष– पुरुष एवं महिला दोनों के लिए समान नियम।
– अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है।

चरण 1: प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)

  • यह पहला चरण है, जिसे Screening Test भी कहा जाता है।
  • इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रश्न पत्र में सामान्य अध्ययन, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, तर्कशक्ति विषयों से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।
  • इस परीक्षा का उद्देश्य केवल योग्य उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुनना है।
  • अगर आप ये स्टेप पार कर लेते हैं तो आप अगले चरण में चले जायेंगे प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंक अंतिम मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे।

चरण 2: मुख्य परीक्षा (Main Examination)

  • मुख्य परीक्षा लिखित (Descriptive) में होगी।
  • इसमें उम्मीदवारों को विस्तार से लिखना होगा।
  • प्रश्न पत्र में सामान्य अध्ययन, निबंध लेखन, वैकल्पिक विषय से जुड़े प्रश्न होंगे।
  • अगर आप ये स्टेप भी पार कर लेते हैं तो आप अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए चयनित हो जाएंगे। इस परीक्षा में प्राप्त अंक अंतिम मेरिट लिस्ट में जोड़े जाएंगे।
  • मुख्य परीक्षा उम्मीदवार की गहन जानकारी, लेखन क्षमता और विश्लेषणात्मक सोच का मूल्यांकन करती है।

चरण 3: साक्षात्कार (Interview)

  • अंतिम चरण में उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण (Personality Test) किया जाएगा।
  • इसमें उम्मीदवार की संचार कौशल, आत्मविश्वास, समस्या समाधान क्षमता और प्रशासनिक दृष्टिकोण का मूल्यांकन होगा।
  • साक्षात्कार बोर्ड उम्मीदवार से सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और वैकल्पिक विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं ।
  • इस चरण में प्राप्त अंक भी अंतिम मेरिट लिस्ट में जोड़े जाएंगे
श्रेणी का नामपदों की संख्या
सामान्य (UR)513
EWS116
EBC196
BC140
BC महिला36
SC175
ST10
कुल पद1186

BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

विषयप्रश्नों की संख्याअवधि
सामान्य अध्ययन (General Studies)1502 घंटे

BPSC 72वीं मुख्य परीक्षा पैटर्न

पेपर का नामकुल अंकअवधि
सामान्य हिंदी (Qualifying)1003 घंटे
सामान्य अध्ययन पेपर 13003 घंटे
सामान्य अध्ययन पेपर 23003 घंटे
वैकल्पिक विषय (Optional Paper)3003 घंटे
BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा कट-ऑफ

Note: BPSC Previous Year Cut-Off: Click to Check

BPSC 2026 भर्ती – पदवार वेतनमान एवं पे लेवल

पद का नामपे लेवलवेतनमान (मासिक)
उप समाहर्ता (Deputy Collector)लेवल 9₹61,500/- से ₹72,000/-
पुलिस उप अधीक्षक (DSP)लेवल 9निर्धारित वेतनमान (लेवल 9 के अनुसार)
राज्य कर आयुक्त (Commissioner of State Tax)लेवल 9निर्धारित वेतनमान (लेवल 9 के अनुसार)
ग्रामीण विकास अधिकारी (Rural Development Officer)लेवल 7₹59,857/- से ₹68,795/-
राजस्व अधिकारी (Revenue Officer)लेवल 7निर्धारित वेतनमान (लेवल 7 के अनुसार)
आपूर्ति निरीक्षक (Supply Inspector)लेवल 7निर्धारित वेतनमान (लेवल 7 के अनुसार)
प्रखंड अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण पदाधिकारी (Block SC & ST Welfare Officer)लेवल 7निर्धारित वेतनमान (लेवल 7 के अनुसार)

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
  • सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  1. ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  • होमपेज पर “Apply Online” लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • यह लिंक 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (Integrated Combined Competitive Examination) के लिए होगा।
  1. वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें
  • अपनी बुनियादी जानकारी भरें: नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर आदि।
  • इसके बाद आपके लिए User ID और Password जनरेट होंगे।
  1. लॉगिन करें
  • प्राप्त User ID और Password का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें।
  1. विस्तृत आवेदन पत्र भरें
  • व्यक्तिगत जानकारी (नाम, पता, जन्म तिथि आदि) भरें।
  • शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
  • अपनी कैटगरी (General, OBC, SC, ST आदि) और अन्य जानकारी भरें।
  1. परीक्षा/पद का चयन करें
  • जिस परीक्षा/पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं (CCE / CDPO / FAO / SDPO), उसे चुनें।
  • यदि आवश्यक हो तो वैकल्पिक विषय (Optional Subject) भी चुनें।
  1. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • अन्य प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  1. आवेदन शुल्क जमा करें
  • प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग‑अलग शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
  • भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से कर सकते हैं।
  1. आवेदन पत्र का पूर्वावलोकन करें
  • सबमिट करने से पहले पूरे फॉर्म का ध्यान से जाँच करें।
  • सभी जानकारी सही होने पर ही आगे बढ़ें।
  1. अंतिम सबमिट करें
  • “Final Submit” पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र सबमिट होने के बाद उसका डाउनलोड और प्रिंटआउट निकाल लें।
  • आगे उपयोग के लिए इसे सुरक्षित रखें।
विवरणलिंक / Action
Apply OnlineClick Here
Corrigendum NoticeClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteVisit Now
Join JOB VANI For Fast UpdatesWhatsApp

Leave a Reply